
नौगांव-छतरपुर। आगामी माह 8 मार्च को महाशिवरात्रि का पर्व है जिसको लेकर हिन्दू धर्म में एक विशेष ही आस्था रखी जाती है क्योकि इस दिन भगवान भोले नाथ का विवाह माता पार्वती के साथ सम्पन्न हुआ था। बसंत पंचमी का दिन वैसे तो माँ सरस्वती को समर्पित रहता है साथ ही इस दिन भगवान भोलेनाथ की लग्न लिखी गयी और अब तैयारी शुरू हो रही है शिवरात्रि के त्यौहार को भव्य रूप से मनाने को लेकर । जिसको लेकर शिव भक्तों और मातृ शक्ति शिव भक्त की एक बैठक शनिवार को मंशा देवी मंदिर में हुई। जहां शिवरात्रि को भव्य रूप से शिवजी की बारात निकालने पर चर्चा हुई साथ ही शिव विवाह, हवन पूजन पर भी विशेष रूप से विधि विधान से सम्पन्न करने को लेकर बात हुई। बैठक में मौजूद टीमों ने अपनी राय और सहमति दी। बैठक में डेढ़ दर्जन से अधिक पुरुष और आधा दर्जन से अधिक मातृ शक्ति मौजूद रही।








