Home डेली न्यूज़ 4 सालों से फरार हत्या के इनामी आरोपी को पुलिस ने दबोचा

4 सालों से फरार हत्या के इनामी आरोपी को पुलिस ने दबोचा

61
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। पिछले करीब 4 वर्षों से फरार चल रहे बमीठा थाना क्षेत्र में हुई एक हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करने की कार्यवाही की है। एएसपी विक्रम सिंह ने बताया कि वर्ष 2020 में बमीठा थाना क्षेत्र के ग्राम सांदनी में एक युवक की हत्या की गई थी। मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने 7 लोगों के विरुद्ध धारा 302, 294, 147, 148, 149, ता.हि. 25/27 आम्र्स एक्ट का मामला पंजीबद्ध किया गया था। प्रकरण के 4 आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा इनाम घोषित कर उन्हें शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए थे। उक्त निर्देशों के परिपालन में बमीठा थाना पुलिस द्वारा एक आरोपी बड़े राजा उर्फ कौशल सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी धारखेड़ी थाना बहेरिया जिला सागर को गिरफ्तार किया गया है। एएसपी के मुताबिक पुलिस को ग्राम सांदनी के समीप आरोपी के मौजूद होने की सूचना मिली थी जिसके आधार पर दबिश देकर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित था। इस कार्यवाही में बमीठा थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पक शर्मा के अलावा उपनिरीक्षक एमएल मरावी, सहायक उपनिरीक्षक अशोक शर्मा, कमलेश द्विवेदी, कार्यवाही प्रधान आरक्षक हरीराम वर्मा, जयराम, आरक्षक नीकेश, मुलायम सिंह, अमित सिंह, मनीष चौरसिया, कमल सिंह और अखिलेश मिश्रा की अहम भूमिका रही।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here