Home डेली न्यूज़ मन रूपी गाड़ी को कंट्रोल करने दृढ़ इच्छा शक्ति ब्रेक होना चाहिए–...

मन रूपी गाड़ी को कंट्रोल करने दृढ़ इच्छा शक्ति ब्रेक होना चाहिए– न्यायाधीश श्री मती स्वाति निमिष जयसवाल

27
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। मंगलवार दिवस जिला विधिक सेवा प्राधिकरण
द्वारा आयोजित विधिक जागरूकता शिविर में स्कूल क्रमाक दो के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिला न्यायाधीश श्रीमती स्वाति निमिष जसवाल युवा छात्रो से साझा करते हुए विधिक सहायता की विस्तृत जानकारी दी। छात्रों से कहा युवावस्था में शिक्षा के लिए घर से दूर बाहर जाना होता है इस दौर में युवाओं को विचिलित करने वाली राह को रोकने के लिए मन को कंट्रोल करने के लिए दृढ़ इच्छा शक्ति का ब्रेक लगाना चाहिए। तभी सुनहरे सपनों की उड़ान भरने में सफल होंगे। इससे घर परिवार समाज विद्यालय का नाम रोशन होगा।
जिला विधिक सहायता अधिकारी हेमंत कुशवाहा ने
बच्चों को विधिक सहायता निःशुल्क प्राप्त करने के साथ सामाजिक नेतिक प्राकृतिक संविधानिक अधिकार एवं कर्तव्यों की जानकारी दी।
समाज सेवी शंकर लाल सोनी ने सामाजिक सरोकारों पर प्रकाश डालते हुए, अध्ययन के साथ पर्यावरण संरक्षण,पौधरोपण ,यातायात नियमों का पालन करने जेसे स्वच्छ वातावरण बनाऐ रखने का संदेश दिया।
प्राचार्य संजय श्रीवास्तव ने बच्चों को स्कूल में पढ़ाई के साथ मोबाइल के उपयोग न करने को कहा।
राजीव श्रीवास्तव ने आभार व्यक्त किया।सुनीत तिवारी ने कार्यक्रम का
संचालन किया।
इस अवसर पर स्कूल अध्यापक गण एवं प्राधिकरण से लीगल एडवाइजर ओपी कुशवाहा मौजूद रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here