Home डेली न्यूज़ राहुल गांधी के साथ हुई धक्का-मुक्की के विरोध में कांग्रेस ने दिया...

राहुल गांधी के साथ हुई धक्का-मुक्की के विरोध में कांग्रेस ने दिया धरना

33
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। गत रोज असम में राहुल गांधी के साथ हुई धक्का-मुक्की की घटना के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस ने संपूर्ण मध्यप्रदेश में धरना प्रदर्शन कर घटना की निंदा की। छतरपुर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कार्यालय के बाहर जिलाध्यक्ष महाप्रसाद पटेल के नेतृत्व में पार्टी के पदा?धिकारियों और कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। जिलाध्यक्ष महाप्रसाद पटेल ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी द्वारा जो न्याय यात्रा निकाली जा रही उससे विपक्ष बौखलाया हुआ है और असम के मुख्यमंत्री के इशारे पर ही धक्का-मुक्की कर काफिले की गाडिय़ों में तोड़-फोड़ की गई, जिसका हम विरोध कर रहे हैं। कांग्रेसी नेता संतोष तिवारी ने बताया कि राहुल गांधी मणिपुर से महाराष्ट्र तक भारत जोड़ो यात्रा लेकर निकले हैं। असम में जब वे भगवान शंकर के दर्शन करने पहुंचे तो असम के मुख्यमंत्री के इशारे पर उनके लोगों ने राहुल गांधी को मंदिर जाने से रोक दिया। इसके बाद यात्रा के ऊपर भाजपा के गुण्डों ने हमला करते हुए हमारे कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं असम का प्रशासन भी यात्रा में खलल डाल रहा है। उन्होंने कहा कि यह भाजपा की बौखलाहट है लेकिन 2024 के निश्चित ही गठबंधन की सरकार बनेगी।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here