
शराब दुकान के सेल्समैन की मौत, तीन घायल
छतरपुर। शनिवार की शाम नौगांव में सड़क किनारे अलाव ताप रहे कुछ लोगों को एक एक तेज रफ्तार पिकअप ने रौंद दिया। इस हादसे में नौगांव की शराब दुकान के सेल्समैन की मौत हुई है जबकि तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। नौगांव निवासी अशोक शिवहरे ने बताया कि वह नौगांव की शराब दुकान के ठेकेदार का छोटा भाई है। बीती शाम करीब साढ़े 8 बजे शराब दुकान का सेल्समैन मंजू शिवहरे दुकान के बाहर अलाव जलाकर आसपास के लोगों के साथ ताप रहा था तभी एक अज्ञात तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें रौंद दिया। उक्त दुर्घटना में मंजू सहित अन्य तीन लोग घायल हुए थे, जिन्हें नौगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने के चलते मंजू को जिला अस्पताल रेफर किया गया था लेकिन जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही मंजू की मौत हो गई। शनिवार की सुबह मृतक का पोस्टमार्टम किए जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।








