
छतरपुर। शनिवार को हिंदु संगठन हिंदु गौरव यात्रा के कार्यकर्ताओं ने शहर में विशाल रैली निकालकर आगामी 22 जनवरी को घर-घर दीप जलाने और घरों के ऊपर भगवा ध्वज लहराने की अपील की। कार्यकर्ताओं ने बताया कि 22 जनवरी का दिन प्रत्येक हिंदु के लिए बड़ा दिन है, क्योंकि इस दिन पिछले 500 वर्षों का इंतजार खत्म होने जा रहा है। ऐसे में 22 जनवरी के दिन को ऐतिहासिक बनाने के लिए घर-घर दीपक जलाने और घरों पर भगवा ध्वज लहराने की अपील की जा रही है। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं ने 22 जनवरी को अयोध्या पहुंचकर ऐतिहासिक पलों का साक्षी बनने की अपील भी शहरवासियों से की है।








