Home डेली न्यूज़ गणतंत्र दिवस पर खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन

गणतंत्र दिवस पर खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन

20
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर (संचा/संधा) वृत्त छतरपुर द्वारा विभिन्न खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें खेल प्रतियोगिताएं मे क्रिकेट, बेडमिंटन, बॉलाबाल, शतरंज, कैरम, टेबिल टेनिस, रस्साकशी, महिलाओं की कुर्सी दौड़, चित्रकला प्रतियोगिता (अयोध्या राम मंदिर पोस्टर प्रतियोगिता) एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन  प्रमिल कुमार मिश्रा, अधीक्षण अभियंता की अध्यक्षता में 18 जनवरी 24 वृत छतरपुर कार्यालय में बैठक आयोजित की गई जिसमें शैलेष श्रीवास्तव, आर. के. पाठक, आर.ए. मिश्रा, ए.पी. प्रजापति, सौरभ टिकरिया, सुधीर कुमार तिवारी, आर. जी. चौरसिया, श्रीमती आंकाक्षा श्रीवास्तव, व्ही. एन. पाण्डेय मो. आकिब, आर. एस. भदौरिया, रविन्द्र श्रीवास, जार्ज थॉमस, राजेश खरे, श्रीमती सरोज केशरवानी आदि उपस्थित रहे। अधीक्षण अभियंता छतरपुर ने खेल प्रभारियों से गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर खेलों-आयोजनों को सफल बनाने के निर्देश दिये साथ ही सभी कर्मचारियो/ अधिकारियों को मध्यप्रदेश शासन एवं पूर्व क्षेत्र कंपनी के आदेश के परिपालन में ”अयोध्या में राम लला प्राण प्रतिष्ठा” कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आग्रह किया। `दिनांक 20.01.2024 को रेल्वे स्टेशन छतरपुर के ग्राउण्ड मे क्रिकेट प्रतियोगिता खेली गई जिसमें पहले राउण्ड में छतरपुर संभाग ने छतरपुर वृत एवं क्षेत्रीय लेखाधिकारी कार्यालय को, खजुराहों संभाग ने भण्डार संभाग छतरपुर को,  हराया। द्वितीय राउण्ड में वृत एवं क्षेत्रीय लेखाधिकारी कार्यालय ने भण्डार संभाग को हरा कर सेमीफायनल मे स्थान बनाया। उक्त प्रतियोगिता में कंपनी के सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने उपस्थित होकर खिलाडिय़ों का उत्सावर्धन किया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here