Home डेली न्यूज़ पूर्व प्रधानमंत्री की जन्मशताब्दी पर हुआ प्रतिमा अनावरण

पूर्व प्रधानमंत्री की जन्मशताब्दी पर हुआ प्रतिमा अनावरण

73
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशताब्दी के पावन अवसर पर आज छतरपुर नगर में श्रद्धा और सम्मान का अनूठा संगम देखने को मिला। नगर पालिका छतरपुर द्वारा हनुमान टौरिया स्थित अटल पार्क में अटल स्मृति उद्यान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, जहाँ जन-जन के प्रिय नेता अटल जी की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया गया।हनुमान टौरिया स्थित अटल पार्क में गुरुवार को नगर पालिका के तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण समारोह संपन्न हुआ। यह आयोजन अटल जी की जन्मशताब्दी के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि छतरपुर विधायक ललिता यादव रहीं, जिन्होंने प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नंदिता पाठक, नगर पालिका अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष सहित भाजपा के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विधायक ललिता यादव ने अपने संबोधन में कहा कि अटल जी का व्यक्तित्व दलगत राजनीति से ऊपर था और उनका जीवन आने वाली पीढिय़ों के लिए राष्ट्र सेवा का एक जीवंत प्रेरणा स्रोत है। इस दौरान नगर पालिका के पार्षदों और स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने भी अटल जी की स्मृतियों को साझा किया।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here