
प्रकृति से रूबरू होकर छात्र-छात्राओं ने जानी वन्य जीवों की जीवन शैली
छतरपुर। अनुभूति कार्यक्रम वर्ष 2024 राज्य में शा. स्कूली विद्यार्थियों को वन एवं वन्य प्राणियों एवं पर्यावरण सुरक्षा किए जाने के उद्देश्य से म.प्र. ईको विकास पर्यटन बोर्ड एवं वन विभाग द्वारा प्रशिक्षण प्रचार-प्रसार जागरूकता शिविरों का आयोजन उद्देश्य विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ भविष्य के नागरिकों को वन एवं वन्य प्राणियों को और पर्यावरण की अनुभूति कराकर उन्हें उनके संरक्षण हेतु जागरूकता एवं प्रेरित करना। म.प्र. ईको पर्यटन के बैनर तले संपूर्ण प्रदेश मेें आयोजित होने वाल अनुभूति कार्यक्रम वर्ष 2024 के तहत कटनी वन मण्डल के परिक्षेत्र कटनी के अंतर्गत गौरव शर्मा (आईएफएस) वनमण्डलाधिकारी कटनी के मार्गदर्शन में एवं मास्टर ट्रेनर सुश्री मंजूला श्रीवास्तव अधिवक्ता एवं सुरेश बरोले उप वन मण्डल अधिकारी कटनी पूर्व एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी कटनी एवं परिक्षेत्र कटनी के समस्त वन कर्मचारियों के द्वारा कटनी शहर से लगे वन क्षेत्र में अनुभूति कार्यक्रम के आयोजन में दिनांक 17 जनवरी 2024 को सरसवाही रोपणी में विभिन्न शा.विद्यालय में 134 छात्र-छात्राओं एवं 19 जनवरी 2024 को थारको टैंक में विभिन्न शासकीय विद्यालयों के 136 छात्र-छात्राओं के द्वारा ईको पर्यटन म.प्र. द्वारा आयोजित अनुभूति कार्यक्रम में भाग लिया गया । छात्र-छात्राओं को संपूर्ण दिवस हेतु प्रकृति के तल का भ्रमण तथा अनुभूति कार्यक्रम में प्रात: पक्षि दर्शन के पश्चात नेचर ट्रेरेल पर बच्चों को ले जाया गया। जिसमें उन्हें वन एवं पर्यावरण का महत्व समझाते हुए प्रकृति की वास्तविक अनुभूति कराई गई। कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं को पर्यावरण से संबंधित क्विज प्रतियोगिता के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया तत्पश्चात प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके पश्चात पर्यावरण संबंधी शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया एवं मैं भी बाघ गीत का गायन एवं मैं भी बाघ थीम पर नृत्य कार्यक्रम कराया गया। कार्यक्रम के पश्चात अनुभूति कार्यक्रम संबंधी फीडबैक लिया गया। कार्यक्रम के अंत में वन परिक्षेत्र अधिकारी कटनी उपस्थित कार्यक्रम में अध्यापकों एवं कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।








