छतरपुर। भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, म.प्र.भोपाल के निर्देशानुसार 25 जनवरी 2024 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह जिला स्तर पर जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप जी.आर. की अध्यक्षता में विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का जिला स्तरीय समारोह, शासकीय महाराजा महाविद्यालय छतरपुर के शताब्दी हाल में प्रात: 11 बजे से आयोजित किया जाना है।जिला स्तर पर आयोजित समारोह को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए अनुविभागीय अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-51 छतरपुर को नोडल अधिकारी एवं डा. एस.पी.जैन, प्राध्यापक, शासकीय महाराजा महाविद्यालय छतरपुर को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।








