
मुख्यमंत्री सहित अन्य उपस्थित जनप्रतिनिधियों का शब्द सुमनों से स्वागत करने के बाद बिजावर विधायक राजेश शुक्ला बबलू ने सीएम को जानकारी देते हुए बताया कि केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट में बिजावर विधानसभा के 14 गांव के विस्थापित हो रहे हैं, जिसके लिए वर्तमान में 12 लाख का पैकेज दिया गया है। उन्होंने जनता की ओर से मांग करते हुए उक्त पैकेज की राशि को बढ़ाकर 15 लाख रुपए करने की मांग रखी और इस मांग को प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का आग्रह मुख्यमंत्री से किया। इसके अलावा उन्होंने विधानसभा के जटाशंकर धाम में वन विभाग के कारण रुके हुए रोपवे कार्य को पूरा कराने, सटई में महाविद्यालय और जटाशंकर मार्ग का निर्माण कराने की मांग रखी, जिसे मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में पूरा करने की घोषणा की है। तदपुरांत भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा और वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री तथा चंदला विधायक दिलीप अहिरवार ने उद्बोधन देकर केन-बेतवा लिंक परियोजना पर प्रकाश डाला।








