Home डेली न्यूज़ किसान सम्मेलन सह लोक कल्याण शिविर में मुख्यमंत्री किया 162 करोड़ के...

किसान सम्मेलन सह लोक कल्याण शिविर में मुख्यमंत्री किया 162 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण

29
0
Jeevan Ayurveda

केन-बेतवा लिंक परियोजना के शिलान्यास समारोह में 25 दिसंबर को खजुराहो पहुंचने की अपील की

।छतरपुर। गुरूवार को प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव छतरपुर जिले के दौरे पर रहे, यहां उन्होंने बिजावर जनपद अंतर्गत आने वाले सटई नगर में किसान सम्मेलन सह लोक कल्याण शिविर में उपस्थित होकर करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पाण तथा भूमिपूजन किया। सीएम के स्वागत में कार्यक्रम के दौरान बुंदेलखंड के प्रसिद्ध लोकनृत्य दिवारी और बुंदेली लोकगीतों की प्रस्तुति दी गई। वहीं धमना गांव में टैराकोट पद्धति से निर्मित लोई, चादर आदि की प्रदर्शनी भी लगाई, जिसका मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगामी 25 दिसंबर को खजुराहो में आयोजित केन-बेतवा लिंक परियोजना के शिलान्यास समारोह में शामिल होने की अपील भी की।162 करोड़ के 18 विकास कार्यों का किया लोकार्पणदोपहर करीब साढ़े 3 बजे मुख्यमंत्री, सटई पहुंचे। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर सर्वप्रथम मुख्यमंत्री ने वैदिक रीति-रिवाज से 162 करोड़ के 18 विकास कार्यों का लोकार्पण और 16 करोड़ 26 लाख के 5 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। तदुपरांत उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर लगाई गई विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियों का अवलोकन कर जानकारी ली। उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद वीडी शर्मा भी मौजूद रहे। मंचीय कार्यक्रम के दौरान बिजावर विधायक राजेश शुक्ला बबलू ने मुख्यमंत्री को श्री हरि बि_ल भगवान की प्रतिमा और शॉल भेंटकर अभिनंदन किया। वहीं वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री तथा चंदला विधायक दिलीप अहिरवार, छतरपुर विधायक ललिता यादव, राजनगर विधायक अरविंद पटैरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विद्या अग्निहोत्री, भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रभान सिंह गौतम आदि ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। उद्बोधन से पहले लघु फिल्म के माध्यम से उपस्थित लोगों को केन-बेतवा लिंक परियोजना की विस्तृत जानकारी दी गई।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here