
छतरपुर। हिन्दू संगठनों द्वारा यात्राएं निकालकर एवं घर-घर अक्षत पीले चावल देकर अयोध्या में 22 जनवरी को होने जा रही श्रीराम की भव्य प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव को पूरे देश में मनाने का आह्वान किया जा रहा है। इसी क्रम में नवांकुर संस्था के सदस्यों ने वार्ड नंबर 37, 38 एवं बीडी कॉलोनी में घर-घर जाकर पीले चावल एवं मिट्टी के 5-5 दिए देकर 22 जनवरी को घर पर दीपावली की तर्ज पर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव मनाने, रामायण पाठ, राम रक्षा स्त्रोत, सुंदरकाण्ड, भजन कीर्तन आदि करने के लिए प्रेरित किया। धर्म एवं संस्कृति को संरक्षित करने हेतु समर्पित संस्था वैभव बुन्देलखण्ड जनहित महिला समिति के सभी सदस्य, जन अभियान परिषद से जुड़े कार्यकर्ता इस मौके पर मौजूद रहे। कार्यक्रम में कल्पना भार्गव, प्रीति पांडे, शिप्रा तिवारी, ज्योति प्रभा दीक्षित, नरेंद्र जोशी, डुग्गू भैया, खुशी तिवारी, नीलम तिवारी आदि सामाजिक कार्यकर्ता सम्मिलित रहे।








