
समाजसेवियों एवं सीएमओ ने बैठक में बनाई रूपरेखा
खजुराहो। खजुराहो नगर परिषद सभागार कक्ष में समाजसेवी और परिषद सीएमओ बसंत चतुर्वेदी सहित अन्य लोगों की बैठक हुई। बैठक का उद्देश्य 22 जनवरी को अयोध्या में हो रही श्रीराम की भव्य प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर पर्यटन नगरी को भी अयोध्या की तरह जगमग करना था। बैठक में तय हुआ कि 22 जनवरी को पर्यटन नगरी के मतंगेश्वर मंदिर प्रांगण को असंख्य दीपों से सजाया जाएगा, दिन भर भजन कीर्तन चलेंगे एवं शाम 6 बजे महाआरती के साथ प्रसाद वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मंदिर प्रांगण में भक्तों के लिए एलईडी लगाई जाएगी जिसमें राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम लाइव दिखाया जाएगा। बैठक में समाजसेवी परशुराम तिवारी, अश्विनी चौबे, वीरेन्द्र तिवारी, राजकुमार गंगेले, आनंद चतुर्वेदी, राजेश शुक्ला, नरेश सोनी, राजू शुक्ला, अवधेश तिवारी, रामराजा अरजरिया, गौरव मिश्रा, शिवकुमार दुबे, दीप सिंह यादव, धर्मेन्द्र पाण्डेय, विनोद तिवारी, मुकेश मिश्रा, आनंद यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।









