Home डेली न्यूज़ मतंगेश्वर मंदिर में होगा प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का लाईव प्रसारण

मतंगेश्वर मंदिर में होगा प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का लाईव प्रसारण

39
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। आने वाले 22 जनवरी को अयोध्या में आयोजित होने जा रहे भव्य प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को लेकर समूचे देश में उत्साह है। 22 जनवरी का दिन ऐतिहासिक बनाने के लिए जगह-जगह कार्यक्रमों की तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में पर्यटन नगरी खजुराहो के प्रसिद्ध मतंगेश्वर मंदिर में भी 22 जनवरी को कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी तैयारियां शुरु हो चुकी हैं। खजुराहो सीएमओ बसंत चतुर्वेदी ने बताया कि 22 जनवरी को मतंगेश्वर मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का लाईव प्रसारण किया जाएगा। इस कार्यक्रम के लिए रविवार को मतंगेश्वर मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। क्षेत्रीय विधायक अरविंद पटैरिया के नेतृत्व में यह अभियान लगातार दो दिनों तक चलेगा जिसमें निकाय क्षेत्र के मंदिरों और तालाबों की सफाई की जाएगी। इसके साथ ही मंदिरों की सजावट, दीपमाला और रंगोली बनाने की तैयारियां भी शुरु कर दी गई हैं। सफाई अभियान में नगर परिषद अध्यक्ष अरुण अवस्थी, पं. सुधीर शर्मा, ब्रह्मकुमारी विश्वविद्यालय की बहिनें, होटल एसोसियेशन के संरक्षक अविनाश तिवारी, अवधेश तिवारी, देवेन्द्र चतुर्वेदी, गौरव सिंह बघेल, भैयाजी अचनार, नगर परिषद उपाध्यक्ष बिट्टी बाईं पाल, आशाराम पाल सहित सैकड़ों युवा, भाजपा के पदाधिकारी और नगरवासी मौजूद रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here