Home डेली न्यूज़ लोडर वाहन रोककर चालक को लूटने वाले पहुंचे जेल

लोडर वाहन रोककर चालक को लूटने वाले पहुंचे जेल

28
0
Jeevan Ayurveda

पता पूछने के बहाने से रोका था वाहन, लूट की रकम जप्त

छतरपुर। 30 दिसंबर को मातगुवां थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना कारित करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से लूट की संपत्ति और घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल जप्त की है। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है।मातगुवां थाना प्रभारी पुष्पेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि 30 दिसंबर को छतरपुर की श्रीराम कॉलोनी का रहने वाला 28 वर्षीय फरियादी अपने लोडर वाहन से गल्ला खरीदी के लिए ग्राम खडग़ांय जा रहा था। इसी दौरान दो अज्ञात युवकों ने पता पूछने के बहाने से उसे रोका और इसके बाद फरियादी के 14 हजार रुपए छीनकर भाग गए। फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध धारा 392 के तहत मामला पंजीबद्ध किया था। बीते रोज मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम पराचौकी में दबिश देकर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उन्होंने घटना कारित करना स्वीकार किया जिसके बाद न्यायालय में पेश कर दोनों को जेल भेजा गया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने लूट के 14000 रुपए और घटना में प्रयुक्त बाईक जप्त की है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी के अलावा आरक्षक रवि परसारिया, पंकज यादव, राघेव्द्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here