Home डेली न्यूज़ पूल ए से नोएडा की टीम ने बनाई फाइनल में जगह

पूल ए से नोएडा की टीम ने बनाई फाइनल में जगह

40
0
Jeevan Ayurveda

पूल बी से ग्रेटर नोएडा ने जीता पहला मुकाबला

नौगांव। राजा यादवेन्द्र सिंह जू देव स्टेडियम में खेले जा रहे अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत रविवार की सुबह पूल ए से नोएडा ने दिल्ली को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं पूल बी से ग्रेटर नोएडा ने हरियाणा को मात देकर पूल बी में अपना पहला मैच जीता है।रविवार को सुबह से पूल ए से खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में नोयडा ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया और दिल्ली को बल्लेबाजी करने का आमंत्रण दिया। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 120 रन बनाए जिसमें दिल्ली की शुरुआत काफी खऱाब रही और दिल्ली ने महज़ अपने शुरुआती 20 रन पर ही अपने महत्वपूर्ण 04 विकेट गंवा दिए, बाद में बल्लेबाजी करने आए कप्तान नमन शर्मा और विशाल कुशवाहा की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत दिल्ली ने निर्धारित 20 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 120 रन बनाए जिसमें नमन शर्मा ने 48 और विशाल कुशवाहा ने 45 रन बनाए। नोएडा से क्षेत्ररक्षण करते हुए अंकित नागर और अंकित नागर ने अपनी टीम के लिए 03-03 विकेट और अभय चौहान ने 02 विकेट लिए। बाद में लक्ष्य का पीछा करने उतरी नोएडा ने 19.3 ओवर में 05 विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य को प्राप्त कर फाइनल में प्रवेश कर लिया।नोएडा से बल्लेबाजी करते हुए सुमित गोली ने शानदार 38, अभय चौहान ने 25 और पुलकित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 41 रन बनाए तो वहीं दिल्ली से गेंदबाजी करते हुए अंकुश सिंघल एक ऐसे गेंदबाज रहे जिन्होंने 04 ओवर में 18 रन देकर 02 विकेट लिए।मीडिया प्रभारी अभिषेक टीनू पटेरिया और क्रीड़ा सभापति ताहिर मंसूरी ने बताया कि रविवार को दूसरा मैच पूल बी से हरियाणा और ग्रेटर नोएडा के मध्य खेला गया जिसमें ग्रेटर नोएडा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्रेटर नोएडा ने निर्धारित 15 ओवर में 06 विकेट पर 129 रन बनाए और जीत के लिए हरियाणा को 130 रनों का लक्ष्य दिया, पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्रेटर नोएडा की ओर से मोनू शुक्ला ने सर्वाधिक 48, प्रतीक ने 16 और मोहित तनवार ने 15 रन बनाए तो वहीं हरियाणा से गेंदबाजी करते हुए आदित्य लाल ने अपनी टीम के लिए 02 विकेट, अर्पित और अर्श ने एक-एक विकेट लिया।लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरियाणा 14.3 ओवर में 10 विकेट पर मात्र 96 रन ही बना सकी और ग्रेटर नोएडा ने इस मैच को बड़ी ही आसानी से 35 रनों से जीत लिया। हरियाणा की ओर से समीर चौधरी ने 43 और अंकुर मलिक ने 13 रन बनाए बाकी कोई भी बल्लेबाज दो अंकों के स्कोर तक नहीं पहुंच पाया। पहले सेमीफाइनल मुकाबले में मेन आफ मैच रहे पुलकित शर्मा तो वहीं पूल बी से पहले मुकाबले में मैन आफ द मैच मोनू शुक्ला रहे जिन्हें गगन कार बाजार के प्रोपराइटर रविन्द्र राजपूत की ओर से एक-एक हजार रू की नगद राशि प्रदान की गई।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here