
जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न
छतरपुर। भारत निर्वाचक आयोग के निर्देशानुसार फोटो निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष पुनरीक्षण 2024 के कार्यक्रम अनुसार निर्वाचन नामावली के प्रारूप का प्रकाशन के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप जी.आर. की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ शनिवार को कलेक्ट्रेट छतरपुर में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी नमः शिवाय अरजरिया, एसडीएम बलवीर रमन, प्रभारी डिप्टी कलेक्टर जी.एस. पटेल उपस्थित रहे।जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जी.आर. द्वारा फोटो निर्वाचक नामावली 2024 के प्रारूप प्रकाशन के उपरांत राजनैतिक दलों को नामावली की प्रति सौंपी गई।









