Home डेली न्यूज़ पिता-पुत्रों ने मिलकर युवक के साथ की मारपीट

पिता-पुत्रों ने मिलकर युवक के साथ की मारपीट

55
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। शुक्रवार की सुबह सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम ललौनी में एक युवक और उसके पिता के साथ गांव के ही रहने वाले पिता-पुत्रों ने मारपीट कर दी। घायल जगदीश अहिरवार ने बताया कि सुबह करीब साढ़े 8 बजे गांव में रामधुन निकल रही थी। जैसे ही वह अगरबत्ती लगाने गया, वैसे ही गांव के कल्लू अहिरवार और उसके पुत्र राहुल एवं छोटा अहिरवार ने उस पर हमला कर दिया। जब जगदीश के पिता ललुआ उसे बचाने गए तो आरोपियों ने उन्हें भी पीट दिया। मारपीट में जगदीश और ललुआ दोनों घायल हुए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद ललौनी पहुंची डायल-100 पुलिस दोनों घायलों को जिला अस्पताल लेकर आई, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। घायल जगदीश ने बताया कि आरोपियों से उसका कोई विवाद नहीं है, हमला क्यों किया गया इसकी वजह उसे भी नहीं पता।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here