Home डेली न्यूज़ छतरपुर में गैस किल्लत के बीच जमाखोरी का भंडाफोड़

छतरपुर में गैस किल्लत के बीच जमाखोरी का भंडाफोड़

33
0
Jeevan Ayurveda

। मिडिल ईस्ट में युद्ध की वजह से गैस की किल्लत को देखते हुए लोगों ने कालाबाजारी शुरू कर दी है। इसी बीच छतरपुर जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की कमी का फायदा उठाते हुए एक रिटायर्ड शिक्षक ने अपने घर पर बड़े पैमाने पर सिलेंडरों का अवैध भंडारण किया था। स्थानीय प्रशासन को इसकी सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए टीम ने रात के समय छापेमारी की और 25 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त कर लिए।जानकारी के अनुसार, ये सिलेंडर शहर के वार्ड क्रमांक 3, विश्वनाथ कॉलोनी स्थित रिटायर्ड शिक्षक श्यामलाल अहिरवार के घर से बरामद हुए। इनमें से तीन सिलेंडर भरे हुए थे, जबकि बाकी खाली पाए गए। प्रशासनिक टीम में तहसीलदार, खाद्य विभाग के अधिकारी और कोतवाली पुलिस शामिल थी, जो देर रात मौके पर पहुंची।इस मामले में नायब तहसीलदार शशांक जैन एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों ने श्यामलाल अहिरवार के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गैस की कमी के दौरान ऐसी जमाखोरी और कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे ऐसी गतिविधियों की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here