Home डेली न्यूज़ मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने किया शिक्षा मंत्री...

मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने किया शिक्षा मंत्री का स्वागत

138
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। विगत दिवस मध्य प्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह छतरपुर प्रवास पर आए उनके छतरपुर प्रवास पर नौगांव में मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जिला छतरपुर के प्रतिनिधि मंडल ने मंत्री का आत्मीय स्वागत कर कर्मचारी हितैषी विभिन मांगे क्रमश: जिले एवं समस्त विभाग की परामर्शदात्री समितियां की बैठक न होने से समस्त कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण नहीं हो पाने एवं विभिन्न विभागों में पदोन्नति उच्च पद के प्रभार क्रमोन्नति एवं अनुकंपा नियुक्ति के सरलीकरण जैसी विभिन मांगे प्रमुख रूप से रखी। इस अवसर पर मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जिला छतरपुर के अध्यक्ष जीडी सोनकिया, जिला सचिव जितेंद्र गौर संभागीय उपाध्यक्ष डीके जैन, कार्यकारी अध्यक्ष आशीष शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सचिन खरे, राजेंद्र पाठक, राघवेंद्र सिंह, श्रीमती लता सिंह महिला उपाध्यक्ष , श्रीमती सविता शर्मा, संदीप तिवारी प्राचार्य एवं श्रीमती भावना तिवारी प्राचार्य ने राज्य कर्मचारी संघ एवं पेंशन संगठन के तहसील अध्यक्ष राकेश बिल्थरे के साथ विभिन्न कर्मचारी मौजूद रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here