Home डेली न्यूज़ बकरी खेत में घुसने के विवाद ने लिया खूनी रूप, एक परिवार...

बकरी खेत में घुसने के विवाद ने लिया खूनी रूप, एक परिवार के चार सदस्य घायल

29
0
Jeevan Ayurveda

ईशानगर। थाना क्षेत्र के ग्राम गहरवार में एक मामूली सी घटना ने महज कुछ ही मिनटों में खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। पड़ोसी के खेत में बकरी घुस जाने को लेकर शुरू हुई कहासुनी इतनी बढ़ गई कि लाठी-डंडों से जमकर मारपीट हुई। इस हमले में एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें एक महिला भी शामिल है।फरियादी हरवल यादव (29 वर्ष) ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 26 फरवरी की शाम लगभग 6 बजे उनकी बकरी पड़ोसी के खेत में चली गई थी। इसी बात पर विवाद हुआ और आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि विकास यादव, मुलायम यादव, राजेंद्र यादव और शिवम यादव ने लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। हरवल यादव के सिर और कंधे पर गंभीर चोटें आईं। जब बीच-बचाव करने उनके बड़े भाई प्राणसिंह यादव, भाभी सविता यादव और मां प्रेमवती यादव मौके पर पहुंचे, तो उन पर भी बेरहमी से हमला किया गया। कुछ घायलों के सिर से खून बहने की बात सामने आई है। हमलावरों ने जान से मारने की धमकी भी दी।ग्रामीणों के हस्तक्षेप से मामला किसी तरह शांत हुआ, अन्यथा स्थिति और बिगड़ सकती थी। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस ने हरवल यादव की शिकायत पर चारों आरोपियों के खिलाफ मारपीट, गंभीर चोट पहुंचाने, गाली-गलौज और आपराधिक धमकी की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जांच शुरू कर दी गई है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here