Home डेली न्यूज़ नशे में धुत दबंगों का कहर: वृद्ध और बेटे को बेरहमी से...

नशे में धुत दबंगों का कहर: वृद्ध और बेटे को बेरहमी से पीटा, एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज

35
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। ईशानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भेलसी में शराब के नशे में एक गंभीर मारपीट की घटना सामने आई है, जिसमें एक वृद्ध व्यक्ति और उसके बेटे को बेरहमी से पीट दिया गया। पीडि़त गोविंदी प्रजापति ने बताया कि बीते रोज शाम लगभग 7 बजे उनके पिता हीरालाल प्रजापति खेत से गाय-भैंस लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के ही देशराज यादव, जो शराब के नशे में धुत था, ने वृद्ध हीरालाल के साथ लात-घूंसे मारकर हमला कर दिया।घटना की जानकारी मिलने पर जब हीरालाल घर पहुंचे और बेटे गोविंदी को बताया, तो गोविंदी पशुओं को वापस लाने के लिए मौके पर पहुंचा। यहां आरोपी देशराज यादव और उसके छोटे भाई ने मिलकर गोविंदी के साथ भी क्रूरता से मारपीट की। इस हमले में दोनों पीडि़तों को गंभीर चोटें आई हैं। पीडि़त पक्ष का आरोप है कि आरोपी देशराज यादव अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं और उनके खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। गांव में भी कई अन्य लोगों के साथ उनकी मारपीट की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।मामले की शिकायत मिलने पर ईशानगर थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मारपीट के साथ-साथ एससी-एसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और आश्वासन दिया है कि जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here