Home डेली न्यूज़ अग्रवाल समाज ने 12 सर्वजातीय निर्धन बेटियों का रचाया विधि-विधान से विवाह

अग्रवाल समाज ने 12 सर्वजातीय निर्धन बेटियों का रचाया विधि-विधान से विवाह

40
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। शहर में शुक्रवार को अग्रवाल समाज के तत्वावधान में प्रथम सनातनी सामूहिक विवाह महायज्ञ का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें 12 आर्थिक रूप से कमजोर सर्वजातीय निर्धन बेटियों का सम्मानपूर्वक विवाह संपन्न कराया गया। यह सामाजिक सेवा और सनातन संस्कृति का अनुपम उदाहरण रहा।स्थानीय मिलाप मैरिज गार्डन में आयोजित इस कन्या विवाह महोत्सव में सुबह करीब 10 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह की रस्में शुरू हुईं। बड़ी संख्या में समाजजन, गणमान्य नागरिक और परिजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में छतरपुर की विधायक ललिता यादव, नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति चौरसिया सहित अन्य प्रमुख अतिथि मौजूद रहे। आयोजन का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों को बिना किसी आर्थिक बोझ के सम्मानजनक विवाह का अवसर प्रदान करना था। समाज ने प्रत्येक नवविवाहित जोड़े को गृहस्थी की पूर्ण सामग्री उपहार स्वरूप प्रदान की, ताकि वे अपने नए जीवन की शुरुआत बिना किसी चिंता के कर सकें।उपहार में शामिल प्रमुख वस्तुएं में माता लक्ष्मी की तस्वीर, रामायण, लहंगा, आभूषण, श्रृंगार सामग्री, कपड़े, स्टील वर्तन, 51 पीस डिनर सेट, कुकर, गैस चूल्हा-सिलेंडर, अलमारी, पलंग, गद्दा, सिलाई मशीन, एलईडी टीवी, मिक्सी, पंखा/कूलर सहित कुल 39 प्रकार की आवश्यक वस्तुएं प्रत्येक जोड़े को भेंट की गईं।इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में पुष्पेन्द्र अग्रवाल, जितेन्द्र अग्रवाल, अजय अग्रवाल, शिवम अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल तथा सोनम अग्रवाल सहित समाज के अनेक कार्यकर्ताओं ने विशेष योगदान दिया। समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे सामूहिक विवाह आयोजनों के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों की निरंतर सहायता की जाती रहेगी, ताकि समाज में बेटियों के सम्मानजनक विवाह की परंपरा मजबूत हो।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here