Home डेली न्यूज़ ओबीसी छात्रावास का गार्ड शराब के नशे में छात्रों से भिड़ा, गाली-गलौज...


ओबीसी छात्रावास का गार्ड शराब के नशे में छात्रों से भिड़ा, गाली-गलौज का वीडियो वायरल

62
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। गणेश कॉलोनी स्थित ओबीसी छात्रावास में पदस्थ गार्ड का छात्रों से लड़ाई और गाली-गलौज करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में गार्ड छात्रों से अभद्र भाषा में बात करता और विवाद करता हुआ दिखाई दे रहा है।
छात्रावास में रह रहे छात्रों ने बताया कि संबंधित गार्ड अक्सर शराब पीकर ड्यूटी पर आता है और छात्रावास परिसर के भीतर ही शराबखोरी करता है। नशे की हालत में वह छात्रों से आए दिन विवाद करता रहता है। बीती रात भी गार्ड और छात्रों के बीच कहासुनी बढ़ गई, जिसके बाद छात्रों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि पूर्व में छात्रावास परिसर के अंदर से करीब 12 छात्रों की साइकिलें चोरी हो चुकी हैं, जो आज तक नहीं मिलीं। इससे छात्रावास की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। मामले को लेकर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) ने वीडियो के आधार पर जांच कर दोषी पाए जाने पर कार्रवाई किए जाने की बात कही है। वहीं छात्रों ने मांग की है कि नशे में रहने वाले गार्ड को तत्काल हटाकर छात्रावास में सुरक्षा और अनुशासन सुनिश्चित किया जाए।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here