Home डेली न्यूज़ मप्र कोटवार संघ ने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, कलेक्टर...



मप्र कोटवार संघ ने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

94
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। मध्य प्रदेश कोटवार संघ ने अपनी तीन सूत्रीय मांगों को पूरा कराने के लिए जिले में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कलेक्टर को संबोधित ज्ञापन एसएलआर आरआर गुप्ता को सौंपा।
संघ की प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं
कोटवार वर्दी की राशि सीधे कोटवारों के बैंक खातों में जमा की जाए। जिले की सभी तहसीलों में बढ़े हुए वेतन का एरियर्स (बकाया) शीघ्र दिलाया जाए। प्रत्येक कोटवार को सीयूजी मोबाइल सिम उपलब्ध कराई जाए। मप्र कोटवार संघ के जिलाध्यक्ष बाबूलाल राही के नेतृत्व में जिले भर के कोटवारों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कोटवार इस कार्यक्रम में शामिल हुए और अपनी मांगों को लेकर नारे लगाए।
ज्ञापन सौंपते समय कोटवारों ने कहा कि इन मांगों का समाधान लंबे समय से लंबित है, जिससे उन्हें आर्थिक और कार्य संबंधी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की उम्मीद जताई गई है। इस अवसर पर जिले भर में कार्यरत सैकड़ों कोटवार मौजूद रहे। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here