Home डेली न्यूज़ कुर्राहा गांव में जुए के दो फड़ों पर हुई छापामार कार्रवाई

कुर्राहा गांव में जुए के दो फड़ों पर हुई छापामार कार्रवाई

30
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। गढ़ीमलहरा थाना पुलिस ने क्षेत्र के ग्राम कुर्राहा में छात्रावास के पास दो अलग-अलग जुए के अड्डों पर छापामार कार्रवाई कर एक दर्जन से अधिक जुआरियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने नगदी, वाहन और मोबाइलों सहित करीब 2 लाख की संपत्ति जप्त की है।
गढ़ीमलहरा थाना प्रभारी रीता सिंह ने बताया कि कुर्राहा गांव में छात्रावास के पास दो स्थानों पर जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी, जिस पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए छापा मारा। एक अड्डे से 4 जुआरी जमाल साकिब उर्फ शेरु, दीपक बसोर, सोहेल खान और आमिर खान को पकड़ा गया, वहीं दूसरे अड्डे से 3 जुआरी सूरज बसोर, समीर खान और एजाज खान को पकड़ा गया। सभी आरोपी ग्राम कुर्राहा के निवासी हैं। जुए के फड़ों से 5 हजार 80 रुपए नगद, 3 मोटरसाइकिल और 5 मोबाइल जप्त किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपए है। आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here