Home डेली न्यूज़ बारिश से खराब हुआ रास्ता, ग्रामीणों की बढ़ी मुश्किलें


बारिश से खराब हुआ रास्ता, ग्रामीणों की बढ़ी मुश्किलें

40
0
Jeevan Ayurveda

नौगांव। नगर से करीब तीन किलोमीटर दूर स्थित तिंदनी गांव के ग्रामीण इन दिनों बारिश के कारण खराब हुए रास्ते से परेशान हैं। इस रास्ते की खराबी के चलते बच्चों का स्कूल जाना मुश्किल हो गया है, और आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक से सड़क निर्माण की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नौगांव जनपद के ग्राम तिंदनी में सीलप नदी के पुल से मऊसहानियां जाने वाले रास्ते के पास 30-40 परिवार रहते हैं। बारिश के कारण घरों तक जाने वाला रास्ता पूरी तरह खराब हो गया है, जिससे ग्रामीणों का गांव से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। बच्चों के स्कूल जाने और बीमारी के समय मरीजों को अस्पताल ले जाने में भारी परेशानी हो रही है। प्रभावित परिवारों ने क्षेत्रीय विधायक कामाख्या प्रताप सिंह से मुलाकात कर सड़क निर्माण की गुहार लगाई। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क बनने से उनकी रोजमर्रा की जिंदगी आसान हो जाएगी। विधायक कामाख्या प्रताप सिंह ने उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए विभागीय जांच कराकर शीघ्र सड़क निर्माण शुरू करने का आश्वासन दिया।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here