Home डेली न्यूज़ परिवार के साथ मारपीट, पीडि़त पक्ष पहुँचा एसपी कार्यालय

परिवार के साथ मारपीट, पीडि़त पक्ष पहुँचा एसपी कार्यालय

27
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। शनिवार को ग्राम मनिया निवासी एक परिवार पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचा और मारपीट की घटना को लेकर लिखित शिकायत सौंपी। पीडि़त पक्ष ने आरोप लगाया कि गांव में खड़े होकर आपस में बातचीत कर रहे थे, तभी अचानक कुछ लोगों ने उन पर हमला बोल दिया।रामकुमार पटेल ने शिकायत में बताया कि गांव के ही रामकुमार पटेल, पुष्पेंद्र पटेल, राजू पटेल, ठाकुरदास पटेल, नीरज पटेल सहित करीब 12 लोगों ने उनके परिवार पर हमला किया। शिकायत में यह भी उल्लेख है कि रेखा पटेल और उसकी बेटियों ने भी मारपीट में हिस्सा लिया। हमले के दौरान महिलाओं के कान में गंभीर चोट आई है। कुल छह लोग घायल बताए जा रहे हैं।पीडि़तों का आरोप है कि आरोपियों ने कट्टे की बट और कुल्हाड़ी जैसे हथियारों से हमला किया, जिससे पूरे परिवार में दहशत का माहौल है। पीडि़त पक्ष ने आगे कहा कि राजनगर थाने में शिकायत दर्ज कराने के बावजूद एफआईआर में आरोपियों के नाम बदल दिए गए हैं। उन्होंने एसपी से निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here