Home डेली न्यूज़ एक पेड़ मां के अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण, चला स्वच्छता अभियान

एक पेड़ मां के अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण, चला स्वच्छता अभियान

49
0
Jeevan Ayurveda

पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए एक पेड़ मां के अभियान के तहत शनिवार को नगर में वृक्षारोपण और सफाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों से हरित और स्वच्छ शहर बनाने की अपील की गई, जिसमें विधायक और नगर पालिका अध्यक्ष ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
राजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाराजपुर विधायक कामाख्या प्रताप सिंह मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में शुरू किए गए अभियान का उद्देश्य हरित और स्वस्थ पर्यावरण बनाना है। महाराजपुर विधानसभा के गांवों और शहरों में लगातार वृक्षारोपण हो रहा है, और सभी से एक पेड़ लगाने की अपील की गई। उन्होंने कचरे को डस्टबिन में डालने और शहर को साफ रखने का भी आह्वान किया। नगर पालिका अध्यक्ष अनूप तिवारी ने कहा कि स्वच्छ और सुंदर नौगांव बनाने की मुहिम शुरू हो चुकी है, जिसमें हर नागरिक से सहयोग और पेड़ लगाने की अपील की गई।
वहीं दूसरी ओर सुबह के वक्त नगर पालिका परिषद नौगांव, नागरिकों और समाजसेवियों ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्टेडियम के सामने सड़क के दोनों ओर सफाई अभियान चलाया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी आर.एस. अवस्थी, नगर पालिका इंजीनियर आलोक जायसवाल, पार्षद श्रीराम यादव, जितेंद्र यादव और पूर्व पार्षद भारतीय साहू ने इस अभियान में हिस्सा लिया। समाजसेवी शिल्पी राय और संतोष गंगेले ने पॉलीथिन कचरा और खरपतवार हटाकर कार्यक्रम शुरू किया। स्वच्छ भारत अभियान के ब्रांड एम्बेसडर डी.डी. तिवारी, पूर्व एसडीएम के.एल. अहिरवार, पूर्व प्राचार्य डॉ. एल.एन. रावत, व्यापारी संघ के नीलेंद्र अग्रवाल, राहुल सक्सेना, बजेश सोनकिया, विश्वजीत सिंह चौहान, जितेंद्र अहिरवार, राजकुमार मिश्रा, कैलाश रिछारिया, प्रेमचंद्र मिश्रा, संतोष तिवारी, अखंड प्रताप राय, बिहारी कुशवाहा, हरिश्चंद्र तिवारी, अखलेंद्र रावत, मंगल सिंह, समीर मंसूरी, हेमंत रिछारिया, पारस प्रभात, रज्जन खान, सोमू सक्सेना, अशोक रैकवार और सुनील रैकवार ने श्रमदान कर एक ट्राली कचरा एकत्रित किया, जिसे कचरा प्रसंस्करण केंद्र भेजा गया।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here