Home डेली न्यूज़ नियमों का उल्लंघन करने वाले दर्जनों वाहनों पर हुई कार्रवाई

नियमों का उल्लंघन करने वाले दर्जनों वाहनों पर हुई कार्रवाई

48
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी अनधिकृत हूटर, अनधिकृत पदनाम , बगैर नंबर के वाहनों और आगामी पर्वों को दृष्टिगत रखते हुए यातायात पुलिस द्वारा नशे में वाहन चलाने वाले, समूह बनाकर वाहन चलाने वाले वाहनों के विरुद्ध सघन वाहन चैकिंग अभियान चलाने के निर्देशों का पालन करते हुए बुधवार को जिला मुख्यालय पर यातायात प्रभारी द्वारा आकाशवाणी तिराहे पर बिना नंबर प्लेट, ब्लैक फिल्म, हूटर सहित अन्य प्रकार से नियमों का उल्लंघन करने वाले दर्जनों वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई। यातायात प्रभारी बृहस्पति साकेत ने बताया कि सघन चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ब्लैक फिल्म, अनधिकृत तरीके से हूटर वाले दर्जनों वाहनों का चालान काटकर 20000 रुपए समन शुल्क वसूला गया है। उन्होंने बताया कि नशे में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध भी कार्यवाही की जा रही है, ब्रेथ एनालायजऱ के माध्यम से निरंतर जांच की जा रही है। उन्होंने सभी से अपील की है कि अनधिकृत हूटर, पदनाम प्लेट आदि का इस्तेमाल अपने वाहनों पर न करें, शराब पीकर वाहन न चलाएं अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here