Home डेली न्यूज़ आवारा कुत्ते ने भाजपा नेता सहित तीन दर्जन लोगों को बनाया शिकार

आवारा कुत्ते ने भाजपा नेता सहित तीन दर्जन लोगों को बनाया शिकार

32
0
Jeevan Ayurveda

अस्पताल में लगी घायलों की कतार, नहीं मिली वैक्सीन

तरपुर। बीती रात शहर के जवाहर रोड और पठापुर रोड पर एक आवारा कुत्ते का आतंक देखने को मिला। इस कुत्ते ने महज कुछ घंटों के अंतराल में करीब तीन दर्जन लोगों को अपना शिकार बनाया, जिनमें एक भाजपा नेता भी शामिल थे। शाम के वक्त जिला अस्पताल में कुत्ते के हमले से घायल मरीजों की कतार देखने को मिली जिन्हें अस्पताल में रेबीज की वैक्सीन न होने के कारण परेशानी का सामाना करना पड़ा।बताया गया है कि रविवार की दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक कुत्ते के आतंक से लोग भयभीत रहे। इस दौरान कुत्ते ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक दुबे सहित 35 लोगों को अपना शिकार बनाया। भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रभान सिंह गौतम ने बताया कि रविवार की शाम को वे पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे थे। बैठक का बाद रात करीब 8 बजे जैसे ही भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक दुबे कार्यालय से बाहर निकले वैसे ही सफेद रंग के एक कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया। घटना के बाद श्री दुबे को कार्यकर्ता जिला अस्पताल लेकर गए। इसी तरह पठापुर रोड के निवासी राघवेंद्र सिंह बुंदेला ने बताया कि वार्ड की तलैया के पास उनके ऊपर कुत्ते ने हमला किया है। पठापुर रोड की ही रहने वाली अनीता विश्वकर्मा के 9 वर्षीय पुत्र विवेक सहित अन्य लोगों पर भी कुत्ते ने इसी तरह हमला किया। जिला अस्पताल में पदस्थ डॉ. राजेश मिश्रा ने बताया कि रात 8 बजे तक भाजपा जिला उपाध्यक्ष सहित 35 लोगों ने रेबीज की वैक्सीन लगवाकर इलाज कराया है, उक्त सभी लोग एक ही कुत्ते के काटने घायल हुए थे। उन्होंने बताया कि जो लोग मामूली रूप से घायल थे, उन्हें इलाज के बाद घर भेज दिया गया है, जबकि कुछ घायलों को भर्ती भी किया गया है। शाम को कुत्ते के हमले से घायल मरीजों की जिला अस्पताल में कतार लगी थी, तब पता चला कि जिला अस्पताल में रेबीज की वैक्सीन नहीं है। अस्पताल में वैक्सीन न मिलने पर भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रभान सिंह गौतम ने नाराजगी जताई, जिसके बाद सिविल सर्जन डॉ. जीएल अहिरवार ने वैक्सीन सेंटर खुलवाकर, रेबीज की वैक्सीन उपलब्ध कराई और मरीजों का उपचार किया गया। वहीं इस संबंध में जब नगर पालिका सीएमओ माधुरी शर्मा से बात की गई तो उनका कहना था कि इस संबंध में किसी ने उन्हें सूचना नहीं दी थी, शाम को जैसे ही सूचना मिली वैसे ही टीम को रवाना किया गया था।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here