
पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने बताया कि बीती रात जिला मुख्यालय के रेल्वे स्टेशन सहित खजुराहो और हरपालपुर में ट्रेन पर उग्र भीड़ द्वारा पथराव किए जाने की घटनाएं सामने आई हैं। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी रेल्वे स्टेशनों पर आरपीएफ के साथ-साथ स्थानीय पुलिस बल को तैनात कराया गया है।









