Home डेली न्यूज़ बाईक से जा रहे छात्र को ट्रक ने कुचला, मौके पर हुई...

बाईक से जा रहे छात्र को ट्रक ने कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत

55
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। मातगुवां थाना क्षेत्र के छिरावल तिराहे पर मंगलवार की सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक से जा रहे छात्र को कुचल दिया, जिससे छात्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया है कि छतरपुर निवासी रामकृपाल रैकवार का 26 वर्षीय पुत्र दीपक रैकवार सुबह करीब 11 बजे अपनी बाईक से श्रीकृष्णा विश्वविद्यालय जा रहा था, तभी सागर-कानपुर हाईवे के छिरावल तिराहे पर तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाईक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद दीपक ट्रक के सामने गिर गया और ट्रक का पहिया दीपक के ऊपर से गुजरने के कारण मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर भाग निकला था। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मातगुवां पुलिस ने एंबुलेंस के माध्यम से दीपक के शव को जिला अस्पताल पहुंचाया। दोपहर में पोस्टमार्टम किए जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वहां मातगुवां पुलिस दोनों वाहनों को जप्त कर ट्रक चालक की तलाश में जुटी हुई है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here