
वार्डवार लगाए जा रहे मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान शिविर
छतरपुर। मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के द्वितीय चरण में 22 जनवरी तक हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आयोजित किए जा रहे शिविर की श्रंखला में सोमवार को नगर पालिका द्वारा ग्रीन एवेन्यू कॉलोनी के सामने सटई रोड पर शिविर लगाया गया, जिसमें केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को मिला।शिविर में पात्र हितग्राहियों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ प्रदाय किया गया। आयुष्मान योजनांतर्गत 70 वर्ष या इससे अधिक आयु वर्ग के नागरिकों के कार्ड बनाए गए और साथ ही लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत पात्र माता-पिता को लाड़ली लक्ष्मी प्रमाण पत्र एवं संबल कार्ड भी वितरित किए गए। एसबीआई एफएलसी हरिशचन्द्र नापित ने बताया भारत सरकार द्वारा संचालित योजना प्रधानमंत्री जीवन ज्योति एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा जरूर कराएं। साथ ही बचत बैंक खाता में नॉमिनी जरूर कराएं और वित्तीय धोखाधड़ी के संबंध में जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि वार्ड स्तर पर गठित किए गए संपर्क दल, घर-घर सर्वे कर हितग्राहियों को लाभान्वित कर रहे हैं। शिविर में नगर पालिका उपाध्यक्ष विकेन्द्र वाजपेयी, पार्षद शिव सिंह यादव, रामप्रसन्न शर्मा, एसबीआई लीड बैंक अधिकारी रविशंकर सिन्हा, सिटी मिशन मैनेजर सीपी गुप्ता, महिला बाल विकास से सुपरवाईजर ज्योति तिवारी, रामसिंह राय, राजेंद्र नापित, गणेश ताम्रकार, सुरेंद्र निगम, सुनील पुष्पक, पुष्पेन्द्र यादव, अधिकारी-कर्मचारी सहित वार्डवासी उपस्थित रहे।









