Home डेली न्यूज़ धर्म कांटे पर ट्रक बैक करते समय हादसा, बाइक सवार गंभीर घायल,...

धर्म कांटे पर ट्रक बैक करते समय हादसा, बाइक सवार गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर

54
0
Jeevan Ayurveda

नौगांव। नौगांव-टीकमगढ़ रोड पर बुधवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। धर्म कांटे के पास ट्रक के बैक करते समय बाइक सवार उसकी चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक गरौली रोड स्थित धर्म कांटे पर वजन कराने के बाद बैक हो रहा था। उसी दौरान बाइक से टीकमगढ़ की ओर जा रहा एक युवक ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में घायल युवक के हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस की मदद से उसे तुरंत उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव लाया गया। एंबुलेंस उपलब्ध न होने के कारण उसे पिकअप वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। घायल युवक ने अचेत अवस्था में अपना नाम जय प्रकाश राजपूत, पिता जयहिंद राजपूत, निवासी सिमराखुर्द जिला टीकमगढ़ बताया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here