Home डेली न्यूज़ ससुर ने दामाद के ऊपर किया चाकू से हमला

ससुर ने दामाद के ऊपर किया चाकू से हमला

31
0
Jeevan Ayurveda

भागकर की थी शादी इसलिए नाराज था ससुर
छतरपुर। गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के ग्राम निवारी में ससुर के द्वारा अपने ही दामाद पर चाकू से हमला किए जाने की वारदात सामने आई है। बताया गया है कि घायल युवक ने एक लड़की के साथ भागकर शादी की थी, जिस कारण से लड़की का पिता नाराज था और इसी नाराजगी के चलते उसने वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल गढ़ीमलहरा थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ग्राम निवारी के रहने वाले पीडि़त अजय पुत्र दीनदयाल अहिरवार उम्र 19 वर्ष ने बताया कि छतरपुर के वार्ड नंबर 8 की रहने वाली मीना पुत्री संतोष अहिरवार उम्र 19 वर्ष के साथ उसका प्रेम-प्रसंग चल रहा था और वह मीना से शादी करना चाहता था। चूंकि लड़की के परिजन इस शादी के खिलाफ थे इसलिए विगत 29 मार्च को वह मीना के साथ दिल्ली भाग गया था। 30 मार्च को गुडग़ांव में उसने मीना के साथ विवाह कर लिया। लड़की के लापता होने के बाद उसके माता-पिता ने कोतवाली थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी, जब इस बात की जानकारी अजय को मिली तो दोनों वापिस छतरपुर आकर पुलिस के सामने पहुंचे। चूंकि दोनों बालिग थे और आपसी सहमति से उन्होंने शादी की थी, इसलिए पुलिस ने दोनों के परिजनों को बुलाकर समझौता कराया और लड़की को लड़के साथ उसके गांव भेज दिया। किंतु लड़की का पिता संतोष अहिरवार इस समझौते से नाखुश था। गुरूवार को संतोष ग्राम निवारी पहुंचकर अजय से मिला। पहले दोनों के बीच वाद-विवाद हुआ और इसके बाद संतोष ने चाकू से अजय के ऊपर हमला कर दिया। पेट में चाकू लगने के कारण अजय गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। साथ ही गढ़ीमलहरा थाने में घटना की शिकायत दर्ज कराई गई है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here