
।छतरपुर। बुधवार को सहकारी बैंक मुख्यालय छतरपुर में विजेंद्र सिंह डीजीएम नाबार्ड भोपाल एवं उनके साथ डीडीएम नाबार्ड विवेक गुप्ता ने बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आर एस भदौरिया, उपायुक्त कार्यालय से श्री छतरी, श्री खुराना बैंक मुख्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियो की उपस्थिति में सभी शाखाओं के शाखा प्रबंधकों को वीसी के माध्यम से सहकारिता एवं बैंक समृद्धि से संबंधित महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया गया। जिसमें बैंक की स्थिति लाभप्रद हो इस हेतु मध्यकालीन एवं दीर्घकालीन ऋण ज्यादा से ज्यादा वितरित करने एवं समिति कंप्यूटराइजेशन समय अवधि में पूर्ण करने समिति पुनर्गठन इत्यादि के संबंध में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया गया।








