
छतरपुर। जिला कलेक्टर पार्थ जायसवाल के निर्देश पर मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के तहत बुधवार को नौगांव के शासकीय महाविद्यालय में शिविर लगाकर बच्चों के लाईसेंस बनाए गए।जानकारी के अनुसार बुधवार को नौगांव के शासकीय महाविद्यालय में अतिरिक्त क्षेेत्रीय परिवहन अधिकारी विक्रम जीत सिंह कंग की टीम द्वारा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 76 बच्चों के लर्निंग लाईसेंस जारी किए गए साथ ही 45 आवेदनों पर कार्यवाही जारी है।








