
छतरपुर। शहर के पुलिस लाइन में स्थित लड्डू गोपाल मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन चल रहा है जिसमे कृष्ण जन्मोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।श्री राम सेवा समिति के संयोजक एवं लड्डू गोपाल मंदिर समिति के अध्यक्ष राकेश तिवारी ने बताया कि मंदिर में हुई लड्डू गोपाल भगवान की प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में धार्मिक आयोजन चल रहा है, जिसमें भागवत आचार्य पंडित ओमप्रकाश शास्त्री के द्वारा कथा की जा रही है। कथा में मुख्य यजमान अजय लाल एवं उनकी पत्नी सरिता हैं। कथा में श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में श्रद्धालु जमकर झूमे। कथा श्रवण करने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे है।









