
करीब एक लाख की संपत्ति लेकर रफूचक्कर हुए चोर1
छतरपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र की सनसिटी कॉलोनी में स्थित एक ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (बीएमओ) के सूने घर को निशाना बनाकर अज्ञात चोर करीब एक लाख की संपत्ति चुरा ले गए हैं। सुबह सूचना मिलने के बाद बीएमओ ने थाना में शिकायत की, जिस पर पुलिस ने मौका मुआयना कर चोरों की तलाश शुरु कर दी है।जिले के लवकुशनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ बीएमओ डॉ. एसपी शाक्यवार ने बताया कि वह ड्यूटी पर लवकुशनगर गए हुए थे। उनका सनसिटी कॉलोनी स्थित निवास सूना था, जिसका फायदा उठाकर अज्ञात चोर गेट तोड़कर घर में दााखिल हुए और अंदर रखी चांदी की दो थाली, दो लोटे तथा दो चम्मच सहित करीब 1 लाख की संपत्ति चुरा ले गए। सुबह के वक्त पड़ोसियों के माध्यम से उन्हें गेट खुला होने की सूचना मिली, जिसके बाद वे घर आए और जांच के बाद पुलिस से शिकायत की।









