Home डेली न्यूज़ वन विभाग के अकाउंटेंट के सूने घर पर चोरों का धावा

वन विभाग के अकाउंटेंट के सूने घर पर चोरों का धावा

54
0
Jeevan Ayurveda

बीएमओ के अलावा इसी कॉलोनी में स्थित वन विभाग के अकाउंटेंट के सूने घर पर भी चोरों ने धावा बोला है। यहां से अज्ञात चोर नगदी, सोने-चांदी के आभूषण सहित लाखों की संपत्ति चोरी कर ले गए हैं। सुबह जब परिवार के सदस्य घर पहुंचे तब चोरी की जानकारी सामने आई। पीडि़त परिवार ने थाने में शिकायत की है। सनसिटी कॉलोनी निवासी राहुल पाठक ने बताया कि उसके पिता अशोक कुमार पाठक वन विभाग में अकाउंटेंट के पद पर पदस्थ हैं, जिस कारण से उन्हें शासकीय आवास भी मिला हुआ है। राहुल के मुताबिक इन दिनों माता-पिता चारों धाम की यात्रा पर गए हुए हैं जबकि उसकी भाभी अपने मायके गई हुई हैं, जिस कारण से सनसिटी कॉलोनी वाला घर खाली है। वह रात के समय शासकीय आवास पर रुकता है। राहुल ने बताया कि रोज की तरह गुरूवार की शाम को वह सनसिटी कॉलोनी वाले घर की जांच करने गया था तब तक सब कुछ ठीक था। इसके बाद जब शुक्रवार की सुबह पहुंचा तो अंदर के कमरों के लॉक टूटे हुए मिले। जांच करने पर पता चला कि अज्ञात चोर घर में घुसकर कमरे में रखे करीब 2 लाख रुपए नगद, सोने की दो चैन, दो अंगूठी और एक दर्जन से अधिक चांदी की पायल-बिछिया से भरा बैग चोरी कर ले गए हैं।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here