
वहीं दूसरी ओर पंडित मोतीलाल नेहरू विधि महाविद्यालय के कुछ अन्य छात्रों ने महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय पहुंचकर कुलपति को ज्ञापन दिया, जिसमें महाविद्यालय के परीक्षा परिणाम की जांच कराए जाने की मांग की गई है। ज्ञापन सौंपने पहुंचे छात्रों का कहना था कि पंडित मोतीलाल नेहरू लॉ कालेज में पढ रहे बीए एलएलबी ऑनर्स कोर्स के इंग्लिश विषय में ज्यादातर बच्चों को फेल किया जा रहा है। जब कभी कोई छात्र आरटीआई के द्वारा अपनी परीक्षा कॉपी निकलवा कर पुन: कॉलेज के इंग्लिश टीचर से जांच कराते हैं जब उसे पास कर दिया जाता है, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। इस बार भी लगभग 70 फीसदी बच्चों की एटीकेटी आई है, जिसकी जांच कराने की मांग छात्रों द्वारा की गई है।








