छतरपुर। रविवार को बिजावर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के एक मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके पास से 18 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। बताया गया है कि पिछले सप्ताह बछरगांय रोड नारायणपुरा तिगड्डे के पास थाना बिजावर पुलिस ने एक स्विफ्ट डिजायर कार और 63 लीटर अवैध शराब के साथ सिविल तिवारी पुत्र राममिलन तिवारी निवासी मोहनगंज बिजावर को गिरफ्तार किया था। इस मामले में दूसरा आरोपी फरार था, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी थी। रविवार को बिजावर पुलिस ने फरार आरोपी कौशलेंद्र उर्फ बबलू राजा पुत्र रतन सिंह चंदेल निवासी ग्राम देरी थाना ओरछा रोड को दो पेटी यानी 18 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है।









