
छतरपुर। नगर पालिका छतरपुर द्वारा निकाय में मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के तहत 26 जनवरी 2025 तक हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए रविवार को शिविर का आयोजन किया गया। छतरपुर विधायक ललिता यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री जनकल्याण शिविर में केन्द्र और राज्य सरकार की हितग्राही मूलक योजनाओं को का लाभ पात्र हितग्राहियों मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी केन-बेतवा लिंक परियोजना की जानकारी देते हुए बताया कि केन-बेतवा लिंक परियोजना का भूमिपूजन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 25 दिसम्बर को खजुराहो मे कार्यक्रम होने जा रहा है। इस परियोजना से होने वाले लाभ की जानकारी शिविर में दी और सभी नागरिकों से इस कार्यक्रम शामिल होने की अपील की।वहीं नगरपालिका अध्यक्ष ज्योति चौरसिया ने बताया कि केन्द्र और राज्य सरकार की हितग्राही मूलक योजनाओं से शत-प्रतिशत हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा। साथ ही वार्ड स्तर पर डोर टू डोर सर्वे कर सभी पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। कार्यक्रम में लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत पात्र माता-पिता को लाड़ली लक्ष्मी प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस दौरान पार्षद जयराम दुबे, सिटी मिशन मैनेजर सीपी गुप्ता, एफएलसी हरिश्चंद्र नापित, राजस्व प्रभारी दयाराम कुशवाहा, गणेश ताम्रकार, अंकुर पटेरिया, विशाल कटारिया, सुदीप तिवारी, सुपरवाइजर उपमा श्रीवास्तव, रामसिंह राय, महिला एवं बाल विकास से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं अधिकारी-कर्मचारी सहित वार्डवासी उपस्थित रहे।








