Home डेली न्यूज़ बसंत पंचमी पर सरस्वती स्कूल में हुआ विद्यारंभ संस्कार

बसंत पंचमी पर सरस्वती स्कूल में हुआ विद्यारंभ संस्कार

28
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर शोभा यात्रा के साथ विद्यारंभ संस्कार का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर उ.मा. विद्यालय सिंचाई कॉलोनी छतरपुर में धूमधाम से मनाया गया। 101 शिशुओं का विद्यारंभ संस्कार वैदिक रीति रिवाज से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व व्यवस्थापक आशुतोष तिवारी, शा.उ.मा. विद्यालय क्र.02 में पदस्थ व्याख्याता विजय पाठक, विद्यालय प्राचार्य हरनारायण तिवारी एवं विद्यालय परिवार के साथ – साथ नगर के गणमान्य लोग, पूर्व छात्र शिशुओं सहित पाल्य उपस्थित रहे हिन्दू जीवन शैली के 16 संस्कारों के क्रम में विद्यारंभ संस्कार 10वें क्रम पर आता है। विद्यारंभ संस्कार के साथ शिक्षा का शुभारंभ करने से जीवन में संस्कारों एवं सद्गुणों का विकास माँ सरस्वती की कृपा से होता है। इसी भाव के साथ विद्यालय परिसर हवन पूजन एवं भक्ति भाव से परिपूरित रहा। विद्यारंभ संस्कार पं. सतानंद पाण्डेय द्वारा वैदिक रीति रिवाज से कराया गया। हवन आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी जयेन्द्र सिंह चौहान द्वारा दी गई।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here