
।छतरपुर। शासकीय महाविद्यालय बक्सवाहा में मध्यप्रदेश शासन के आदेश अनुसार विश्व ध्यान दिवस पर ध्यान एवं भारतीय ज्ञान परंपरा विषयक एक दिवसीय व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया, जिसमें संस्था प्रमुख प्राचार्य श्रीमती डॉ. पुष्पा सामवेदी उपस्थित रहीं। संचालन कार्यक्रम के संयोजक डॉ प्रदीप कुमार अहिरवाल सहायक प्राध्यापक भौतिक शास्त्र द्वारा किया गया।कार्यक्रम में सभी प्राध्यापक एवं विषय विशेषज्ञों ने भारतीय ज्ञान का विस्तार से वर्णन किया। महाविद्यालय के इस कार्यक्रम में विज्ञान संकाय एवं कला संकाय के सभी विद्यार्थी अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहे। महाविद्यालय के सभी शैक्षणिक व शैक्षणिक स्टाफ आज के कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महाविद्यालय के विधार्थी शिवम वासुदेव और मीरा साहू ने विद्यार्थियों की ओर से आज के व्याख्याओं का सारांश प्रस्तुत किया, जो की अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादाई रहा।









