Home डेली न्यूज़ युवक ने छोटे भाई पर धारदार हथियार से हमला कर उतारा मौत...

युवक ने छोटे भाई पर धारदार हथियार से हमला कर उतारा मौत के घाट

46
0
Jeevan Ayurveda


नौगांव। नगर के बीचों बीच गल्र्स स्कूल के पास सोमवार की रात को उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब एक युवक ने अपने ही छोटे भाई पर धारदार हथियार से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। मामला संपत्ति के विवाद का था जो कि खूने के रिश्ते पर भारी पड़ा है। हत्या करने के बाद आरोपी भागने की फिराक में था लेकिन पुलिस की मुश्तैदी के चलते उसे तुरंत ही गिरफ्तार कर लिया गया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक गल्र्स स्कूल के पास रहने वाला बृजकिशोर उर्फ बैजू पुत्र स्व. झंडू विश्वकर्मा उम्र 42 वर्ष सोमवार की रात करीब 8 बजे घर के बाहर मौजूद दुकान पर था, तभी उसका 45 वर्षीय बड़ा भाई आनंद विश्वकर्मा पहुंचा और धारदार हथियार से बृजकिशोर पर हमलाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद मौके पर कोहराम की स्थिति निर्मित हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आनंद विश्वकर्मा मौके से भाग निकला। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस की एक टीम ने आरोपी आनंद विश्वकर्मा को कोठी चौराहा पर पकड़ लिया। वहां बृजकिशोर को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद नौगांव एसडीओपी अमित मेश्राम और थाना प्रभारी सतीश सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था। मंगलवार को शाम को पुलिस ने आरोपी आनंद विश्वकर्मा को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
उल्लेखनीय है कि मृतक बृजकिशोर विश्वकर्मा 4 भाईयों में सबसे छोटा था और अपने सबसे बड़े भाई के साथ गल्र्स स्कूल के पास रहता था। दूसरे भाई का पूर्व में निधन हो चुका है जबकि तीसरा भाई आनंद विश्वकर्मा (आरोपी) नौगांव के ही ईशानगर चौराहे पर रहता है। बताया गया है कि आरोपी आनंद विश्वकर्मा, भाईयों के बीच हुए पैत्रिक संपत्ति के बंटवारे से संतुष्ट नहीं था और अपने भाईयों से नाराज था। शुक्रवार को सबसे बड़ा भाई किसी काम से बाहर गया था और मृतक बृजकिशोर विश्वकर्मा घर पर अकेला था तभी आनंद ने उसे मौत के घाट उतार दिया।
इनका कहना
नौगांव नगर पालिका के सामने स्थित दुकान पर संपत्ति के विवाद में भाई ने भाई की हत्या की है। आरोपी के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त किए गए धारदार को जप्त हुआ है।
अमित मेश्राम, एसडीओपी, नौगांव

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here