
मारपीट के उक्त मामले में पीडि़त द्वारा की गई शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बिजावर थाना प्रभारी उप निरीक्षक कमलजीत सिंह ने बताया कि पीडि़त राजबहादुर की शिकायत पर तीनों आरोपी मुलायम सिंह यादव, माधव सिंह यादव और देवी सिंह यादव के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता एवं एससी-एसटी अधिनियम की धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया था। विवेचना के दौरान उक्त तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी देवी सिंह यादव के विरुद्ध मारपीट जैसे 2 अपराध पहले से भी दर्ज हैं।









