Home डेली न्यूज़ अज्ञात कारणों से फांसी पर झूला युवक, मौत

अज्ञात कारणों से फांसी पर झूला युवक, मौत

29
0
Jeevan Ayurveda

बड़ामलहरा। थाना इलाके के वार्ड नंबर 13 घुवारा मार्ग पर रहने वाला एक युवक बीती रात अज्ञात कारणों के चलते फांसी के फंदे पर झूल गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सुबह जब परिजनों को घटना की जानकारी लगी, तब उनके द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया गया है कि मृतक का नाम महेश पुत्र रतिराम कुशवाहा उम्र 19 वर्ष है, जिसने नगर के घुवारा रोड पर स्थित अपने खेत पर लगे एक पेड़ पर फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या की है। परिवार में किसी को भी आत्महत्या के कारण पता नहीं है, परिजनों ने मामले को संदिग्ध बताकर पुलिस से जांच करने की मांग की है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here